उरई में भुआ रेलवे स्टेशन के पास चटका रेलवे ट्रैक।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय रेलवे कई बड़ी गलतियां करने के बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं है। इसके नमूने बार-बार मिल रहे है। आए दिन रेलवे की चूक की कोई न कोई घटना सामने आ रही है। बुधवार को एक बार फिर चटकी पटरी से ट्रेन गुजरने का मामला सामने आया है। यही नहीं..
पौने तीन घंटे कानपुर-झांसी ट्रैक रहा बाधित
पुखरायां रेल हादसे की तस्वीरें
पटरी से दर्जनों ट्रेने गुजर गई लेकिन रेलवे को इसकी कोई खबर न हुई। ताज्जुब की बात है इतनी बड़ी घटना हो जाती है और रेलवे अपने पुराने ढर्रे पर ही चलता रहता है। बदलाव का कोई नाम नहीं।
जालौन में उरई-झांसी रेलवे लाइन के भुआ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया। एट व भुआ रेलवे स्टेशन पर एलटीटी ट्रेन चटकी पटरी से गुजर गई। जब रेलवे की टावर वैगन पटरी की जांच के लिए पहुंची तो पटरी चटकने की जानकारी हुई। इस दौरान करीब पौने तीन घंटे कानपुर-झांसी ट्रैक बाधित रहा। कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी मोंठ आदि रेलवे स्टेशनों पर रोका गया।
इसके बाद रेलवे इंजीनियरों की टीम ने मौके पर जाकर चटरी-पटरी को दुरुस्त किया। तब गाड़ियां गंतव्य को रवाना हुई। चटकी पटरी से रेलगाड़ियां निकलने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उरई से झांसी की ओर जाने पर 1228/23 रेलवे किलोमीटर पर भुआ व एट रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात कारणाें के चलते रेल पटरी चटक गई।
चटकी पटरी से सुबह के समय एलटीटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरी
रूरा रेल हादसे की तस्वीर
इसका पता नहीं चला और चटकी पटरी से सुबह के समय एलटीटी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें गुजर गई। जब रेलवे विभाग का टावर वैगन ट्रैक की जांच करने पहुंचा तो पटरी चटकी देख वहां हड़कंप मच गया। टीम ने आलाधिकारियाें को सूचना दी तो ट्रैक स्पेशलिस्ट मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
इस दौरान सुबह दस बजे से 12.55 बजे तक ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनाें को उरई, एट, कालपी व माेंठ(झांसी) रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं। मौके पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल वर्मा व सीनियर टेक्नीशियन एके त्रिपाठीे ने बताया कि यह बड़ी चूक है। समय रहते जानकारी हो गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये ट्रेन हुई बाधित
रेलवे ट्रैक में फ्रै क्चर की जानकारी होने पर छपरा से चलकर ग्वालियर जाने वाली ट्रेेन को भुआ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। वहीं झांसी कानपुर पैसेंजर को एट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कई और गाड़ियंा प्रभावित रहीं।