फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नए’ नोट के लिए हर चोट खाने को तैयार है ये पब्लिक, बैंकों-डाकघरों में लगा मेला, देखें तस्वीरें...

Thu, 10 Nov 2016 03:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गुरुवार को बैंकों में इस तरह लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए नोटों के लिए कानपुर की पब्लिक हर चोट खाने को तैयार है। गुरुवार सुबह 7 बजे से ही बैंकों और डाकघरों के बाहर लोगों की कतारें लगना शुरू हो गईं। बैंक खुलते ही लोग एक साथ अंदर घुसने लगे तो मजबूरन बैंक प्रशासन को पुलिस बुलवानी पड़ी। अनहोनी की घटनाओं से बचने के लिए हर एक बैंक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन

सोकर उठे और बैंक में घुसे

बैंकों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बैंकों में सुबह से ही पब्लिक की भीड़ लग गई। अधिकतर ग्राहक उंघाते नजर आ रहे है। माल रोड स्थित एसबीआई की शाखा में नोटों को बदवाने पहुंचे रामनारायन बाजार के शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि सौ का एक भी नोट नहीं है। सभी बड़े नोट हैं बहुत परेशानी हो रही है इस वजह से सोकर जैसे ही उठा और बैंक पहुंच गया। 

पुलिस बल बैंकों में मुस्तैद

बैंकों में भारी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को बैंकों में किसी भी अनहोनी की घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया। नोटों की गड्डियां थामे लोगों को चोरी और लूट का डर सता रहा था ऐसे में बंदूकधारी पुलिसवालों को देखकर पब्लिक ने राहत की सांस ली। 

सुबह 7 बजे डाकघर में लगा ताला देख पब्लिक मायूस

डाकघर में ताला बंद देख पब्लिक मायूस - फोटो : अमर उजाला
भारतीय डाकघर बड़ा चौराहा में ताला लगा देख नोट बदलवाने पहुंची पब्लिक मायूस हो गई। सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक डाकघर के बाहर भारी भीड़ लग चुकी थी। ताला खुलने के बाद पब्लिक ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन

नये नोट न देख पाने पर मायूसी

पुराने नोट दिखाते लोग - फोटो : अमर उजाला
नये नोट देखने के लिए हर कोई उत्तेजित था लेकिन 1000 और 500 के नोटों के बदले बैंकों में लोगों को 100,50,20 और 10-10 के नोट ही दिये जा रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने अपनी बैंक शाखाओं में जाकर एकाउंट में भी पैसे जमा कराये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें