फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, कार चालक और युवती की मौत, दो घायल

Wed, 02 Dec 2020 10:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क घेरकर खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में कार चालक और युवती की मौत हो गई। पीछे की सीट पर बैठी युवती व युवक घायल हो गए। कार सवार हरियाणा के गुरुग्राम से गोरखपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


मृतकों के पास मिले मोबाइल की मदद से परिजनों को सूचना दी गई है। प्रतापगढ़ के सराय सुल्तानी गांव निवासी दीपक कुमार पांडेय (25) पुत्र सूर्य मोहन पांडेय गुरुग्राम में कपड़ा सिलाई के साथ बुकिंग पर किराये की कार भी चलाता था।

मंगलवार रात वह कार से गोरखपुर के लिए निकला। कार में उसके बगल की सीट पर असम प्रांत के गोलाघाट जिले के समरगांव थाना क्षेत्र के खुंडई गांव निवासी विनीता भूमि (20) पुत्री राजेंद्र भूमि, पीछे की सीट पर मूलरूप से महाराजगंज जिला के थाना पुरंदरपुर के गांव हथियागढ़ व मौजूदा समय में गुरुग्राम  में रह रहा युवक मंदिका (24) पुत्र रमई व सरस्वतीपुरम थाना सेक्टर 10 ए गुरुग्राम निवासी सुमन (19) पुत्री सुशील कुमार बैठे थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह सात बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ग्राम गोल्हुआपुर के पास सड़क घेरकर खड़े ट्रक में कार पीछे से टकरा गई। रफ्तार अधिक होने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक दीपक कुमार पांडेय व उसके बगल की सीट पर बैठी विनीता भूमि की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंदिका और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसे के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला है। 

पैटर्न लॉक न खुलने पर परेशान रही पुलिस 
मृतक दीपक कुमार पांडेय और विनीता की जेब से मिले मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक लगा होने से पुलिस घंटों पहचान के लिए जूझती रही। किसी तरह पैटर्न लॉक खुलने पर पुलिस ने उसमें रवि पांडेय नाम से फीड नंबर को कॉलकर हादसे में दीपक की मौत की जानकारी दी।

रवि पांडेय ने पुलिस को बताया कि मृतक उनके बड़े भाई मनीष पांडेय का साला है। देर शाम लखनऊ से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक दीपक के बहनोई मनीष ने शव की पहचान की। दीपक  गोरखपुर क्यों जा रहा था, बहनोई मनीष इसकी जानकारी नहीं दे सका। दीपक की मृतका विनीता से नजदीकी की चर्चा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें