फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, घर में सो रहे सात लोगों पर बेकाबू ट्रक पलटा, चार की मौत

Fri, 12 Jul 2019 07:24 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन




कन्नौज में टायर फटने से बेकाबू ट्रक जीटी रोड किनारे मकान के बाहर सो रहे परिवार पर पलट गया। हादसे में दंपति और दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक है। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद ट्रक चालक और क्लीनर भाग निकले। पुलिस इनकी तलाश में छापा मार रही है। हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रयाग में हुआ।  गुरुवार रात छिबरामऊ से लहसुन लादकर ट्रक कानपुर जा रहा था। जीटी रोड पर गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रयाग में तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर फट गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मरने वालों में दंपति और दो सगे भाई शामिल, घायल चार लोगों में तीन की हालत गंभीर

ट्रक अनियंत्रित होकर दरवाजे के बाहर चबूतरे पर पन्नी के नीचे सो रहे लोगों पर पलट गया। हादसे में सोनेलाल (40) और इनकी पत्नी गुड़िया उर्फ गुड्डी गिहार (38) के साथ ही भतीजे श्यामू के बेटे साहिल (10) और हगुआ (8) की ट्रक के नीचे दब जाने से मौके पर मौत हो गई।

हादसे में मृतक सोनेलाल का बेटा देवा (13), श्यामू (28), रंजीत (20) पुत्र राधे गिहार और राजेंद्र गिहार (40) घायल हो गए। हादसे के बाद चालक और क्लीनर भाग गए। हादसे से जीटी रोड पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम लग गया।

करीब दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन से ट्रक को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को पुलिस ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां देवा, रंजीत, श्यामू की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों के परिजनों को राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सांत्वना दी। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें