फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में दर्दनाक हादसा, गिट्टी भरे ट्रक और पिकअप की टक्कर, तीन सगे भाईयों की मौत, कई घायल

Tue, 25 Aug 2020 09:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन सगे भाईयों की मौत हो गई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध थाना इलाके के पास तेज रफ्तार गिट्टी भरे ट्रक और यात्रियों से भरी पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में तीन सगे की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए।

इनमें लक्ष्मी नारायण (65), नारायण (45) व रवि (35) पुत्रगण गजराज शामिल हैं। इनके अलावा 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जेसीबी की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को निकाला गया।
विज्ञापन


घायलों को एंबुलेंस और यूपी-112 ने अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दो सगे भाई जानकीशरण (50) और शिवनायक (45) पुत्रगण ब्रजराज को कानपुर रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ये सभी प्रवासी मजदूर हैं और बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव के रहने वाले हैं। दिल्ली से पिकअप में अपने गांव लौट रहे थे। परिवार के किसी सदस्य की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने यहां आ रहे थे। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें