फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में दर्दनाक हादसा: पड़ोसी की दीवार गिरी, मलबे में दबने से मासूम भाई और बहन की मौत

Wed, 12 Jan 2022 11:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव

सार

उन्नाव के बेहटामुजावर थाना इलाके के एक गांव में पड़ोसी की दीवार दो मासूम भाइयों पर भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। भाई-बहनों की मौत से कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बांगरमऊ में पड़ोसी की दीवार बुधवार सुबह भाई और बहन पर गिर गई। इससे दोनों की मौत हो गई। बच्चों के शव देख मां बेहोश हो गई। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम अरगूपुर निवासी जाकिर अहमद की चार वर्षीय पुत्री शिफा अपने दो वर्षीय छोटे भाई गोलू उर्फ अदनान के साथ बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


तभी पड़ोसी सिद्दीक की पक्की ईंट की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में बच्चों को दबा देख हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने मलबा हटाकर दोनों को निकाला और सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

शिफा व उसके भाई की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पहुंची मां अनीसा बच्चों का शव देख बेहोश हो गई। पिता जाकिर अहमद दिल्ली में रहकर सिलाई कारखाने में काम करता है। उसे मोबाइल से घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मृतकों की एक बड़ी बहन साजिया व बड़ा भाई लकी भी परिजनों को बिलखता देख रोने लगा। थाना प्रभारी रमेश चंद्र साहनी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार चार दिन तक रुक-रुककर हुई बारिश में दीवार कमजोर हो गई। इस कारण अचानक भरभराकर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें