हालांकि इससे हमीरपुर में बुलडोजर की एक और कहानी प्रदेश में चर्चित हुई थी, जहां किसी दूल्हे को ससुर ने उसे रोजगार के लिए बुलडोजर भेंट किया था। अब बुलडोजर बाबा का एक और फैन मिला है। हम बात कर रहे हैं शहर के नौबस्ता मोहल्ला निवासी विशाल की।
उसने अपने हाथ और पैर में नहीं, बल्कि अपने सीने पर बुलडोजर बाबा का टैटू गुदवा कर अपनी दीवानगी का इजहार किया है। वह कहते हैं कि अब योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा के नाम से पुकारा जाने लगा है। माफियाओं पर जब बुलडोजर गरजता है, तो मुझे भी अच्छा लगता है।