फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है यूपी का द ग्रेट खली: 115 किलो है वजन और लंबाई 7.2 फीट, भारी खुराक के बाद भी रहता है भूखा

Fri, 03 Mar 2023 12:07 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में भी खली जैसा दिखने वाला 18 वर्ष का नौजवान देखने को मिला है।  इस नौजवान का वजन 115 किलो और लंबाई 7.2 फीट है। इस युवा सीरज की शारीरिक बनावट इतनी कम उम्र में द ग्रेट खली जैसी है।
विज्ञापन
यूपी का दे ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में एक मजदूर का बेटा अपने कद और काठी को लेकर सुर्खियों में है। लंबाई में इसने जाने माने खली को भी पीछे छोड़ दिया है। उसके नाप के बाजार में कपड़े और जूते चप्पल भी नहीं मिलते हैं। कद और काठी के कारण उसे भूखा ही रहना पड़ता है।

विज्ञापन


स्नातक की पढ़ाई करने के बाद उसने भारतीय सेना में नौकरी करने का मन बनाया है। जनपद के मौदहा क्षेत्र के बीहड़ में बसे इचौली नायकपुरवा गांव में सीरज खली की हमशक्ल के रूप में इन दिनों सुर्खियों में है। पिता सिपाही लाल पाल गांव में मजदूरी करते है।

घर की माली हालत भी बहुत अच्छी नहीं है। सिपाहीलाल ने बताया कि पुत्र सीरज ने वर्ष 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद इसने इंटर की पढ़ाई की। इस साल ये स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। सीरज की उम्र 18 वर्ष है, लेकिन इसने देश के जानेमाने खली को भी कद काठी में पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

बिना किसी के सहारे अकेले उठाता है 90 किलो का वजन
सीरज की लंबाई 7.2 फिट है। वहीं इसका वजन 115 किलोग्राम है। फुलाने पर इसका सीना 110 सेमी व कमर 40 इंच तक है। सीरज ने बताया कि बिना किसी के सहारे अकेले ही 90 किलोग्राम तक वजन उठा लेता है। लंबाई के कारण घर में भी प्रवेश करने पर बहुत झुकना पड़ता है।

भारी खुराक लेने के बाद भी दिन भर भूखा रहता है सीरज
श्यामा देवी ने बताया कि बेटा सीरज कुछ साल पहले दस किमी तक रोजाना दौड़ लगाता था। इसीलिए इसकी लंबाई बढ़ गई है। इस समय 18 रोटी, आधा किलो गुड़, चावल, सब्जी अकेले खा लेता है। ऊपर से ढाई लिटर दूध भी पीता है। किसी ने पूछा, तो वह एक किलो मिठाई भी खा लेता है। इसके बाद भी उसका पेट नहीं भरता है।
विज्ञापन

बाजार में नहीं मिलते है जूते चप्पल
सीरज ने बताया कि कद काठी के साथ लंबाई बढ़ने से उन्हें नंगे पांव ही रहना पड़ता है। बाजार में साइज के जूते और चप्पल नहीं मिलते है। बाजार और माल में इसकी नाप के रेडीमेड कपड़े भी नहीं है। जूता भी इसने 16 नंबर का कही से बनवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें