फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज टेनरियों पर आ सकता है बड़ा फैसला, फाइल पहुंची अंतिर द्वार

Mon, 08 Jul 2019 05:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर टेनरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले वर्ष 15 दिसंबर से बंद पड़ीं जाजमऊ की 260 टेनरियों की लिए सोमवार को बड़ा फैसला आ सकता है। पता चला है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में लंबे समय से बंद पड़ी टेनरियों की फाइल पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दस्तखत कर दिए हैं। 

विज्ञापन


फाइल को पर्यावरण मंत्रालय को भेज दिया जहां से फाइल उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास गई है। रविवार की छुट्टी होने की वजह से इस फाइल पर जारी सीएम के आदेश को एक दिन बाद सुनाया जाएगा।

पिछले एक महीने में प्रदेश सरकार ने जाजमऊ की बंद पड़ी टेनरियों का ताला खोलने को लेकर काफी सक्रियता दिखाई है। लगातार बैठकें हुईं। अब मुख्यमंत्री के साइन वाली फाइल पर्यावरण मंत्रालय से ओके होकर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी आशीष तिवारी के पास आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सीएम ने लगाए नोट में टेनरियों को खोलने का आदेश दिया है। उसके साथ कुछ शर्तें भी लगाई हैं जिन्हें टेनरी संचालकों को मानना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें