शिवली(कानपुर देहात)। कल्यानपुर रोड पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। बाइक सवार मौके पर बाइक छोडक़र फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बाघपुर पुलिस चौकी के गांव नहरीबरी निवासी चौधरीनाथ (31) शुक्रवार की देर शाम बाजार से सामान लेकर लौट रहा था। गांव का ही लाल सिंह नाथ तेज गति से बाइक चलाता हुआ आया और साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से चौधरीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
चौकी प्रभारी बिंदप्रसाद ने बताया कि शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक कब्जे में ली गई है चालक फरार हो गया। मृतक भिक्षा मांगकर भरण पोषण करता था।