कानपुर। नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से रायपुरवा में महर्षि वाल्मीकि सुदर्शन धर्मशाला का भूमि-पूजन किया। वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास में लखनऊ से नगर विकास मंत्री के साथ महापौर प्रमिला पांडेय और मंत्री प्रतिभा शुक्ला भी जुड़ीं। आयोजन समिति के मुन्ना हजारिया ने बताया कि यह धर्मशाला वाल्मीकि समाज के विकास, संस्कृति, धार्मिक शिक्षा, सामूहिक विवाह तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगी। शिलान्यास समारोह में राम गोपाल, विनोद कुमार, मुन्ना पहलवान, बबलू खोटे, रामस्वरूप, सुरेश भारती, विनय सेन, राकेश ताराचंद आदि शामिल रहे। (ब्यूरो)