कानपुर। नर्वल निवासी वीरेंद्र गौड़ ने साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अनुसार उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक नरवल शाखा में है। दो नवंबर को उनके मोबाइल पर एक वेब लिंक आया जिसे खोलते ही उनके यूपीआई एप से 37000 रुपये कट गए। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि यह राशि तस्लीम नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। (संवाद)