फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग में पहली बार भोजपुरी कमेंट्री, 200 से अधिक देशों में होगा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन इस बार कई नई खूबियों के साथ क्रिकेट प्रेमियों का मनोरंजन करेगा। पहली बार लीग के मुकाबलों का आंखों देखा हाल हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी भाषा में भी सुनने को मिलेगा। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार के जरिए 200 से अधिक देशों में किया जाएगा।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का आगाज 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ होगा। यहां 22 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल सहित कुल 12 अहम मैच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में होंगे। यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पहली बार भोजपुरी कमेंट्री शुरू करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य पूर्वांचल और भोजपुरी भाषी क्षेत्रों के क्रिकेट प्रेमियों को उनकी मातृभाषा में मैचों का रोमांच उपलब्ध कराना है।


आयोजकों का मानना है कि भोजपुरी कमेंट्री से लीग की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में और वृद्धि होगी। वहीं जियो हॉटस्टार के माध्यम से 200 से अधिक देशों में प्रसारण होने से उत्तर प्रदेश की इस प्रतिष्ठित लीग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी यह सीजन खास रहेगा क्योंकि एक बार फिर ग्रीनपार्क स्टेडियम टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबलों का गवाह बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें