महोबा के थाना महोबकंठ के ग्राम दिदवारा में मंदिर के पास अनुसूचित जाति के एक ग्रामीण के रखे ईंटें लेने पहुंचे ट्रैक्टर को पटेल समुदाय के लोगों ने लौटा दिया। इसका विरोध करने पर पटेल समुदाय के लोगों ने अनुसूचित वर्ग के लोगों ने लाठी डंडों से पिटाई कर अधमरा कर दिया। इससे नाराज भीम आर्मी ने गांव पहुंचकर नारेबाजी कर जमकर हंगामा काटा।
उधर, पटेल समुदाय भी एकजुट हो गया। मामले की स्थिति को भांपते हुए थानाध्यक्ष ने जिलेभर की फोर्स बुला ली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। भीम आर्मी मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ी है। रामजानकी मंदिर में यज्ञ कराने के लिए दस दिन पहले ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई थी।