विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया का काफिले का अकबरपुर कस्बे में स्वागत किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के नेताओं ने अपने बीच विहिप नेता को करीब पाकर सभी उत्साहित नजर आए।
उन्होंने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का संकल्प दोहराया। मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाए जाने की बात कह दी। लव जेहाद के प्रश्न पर सब कुछ राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से जवाब लेने को कहा।
रविवार की देररात देहात की सीमा से होकर गुजर रहे विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
वह स्वल्पाहार के लिए अकबरपुर कस्बे में रुके। उन्होंने लोगों की जिज्ञासा शांत करते हुए कहा कि भारत हरहाल में हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए सभी पर दबाव बनाया जाएगा।
लव जेहाद पर उठे सवाल के बाबत तोगड़िया ने कहा कि इसका जवाब जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही दे सकते हैं।
इस दौरान उन्होंने हिंदुओं की खुलकर वकालत की। रवि शुक्ला, प्रदीप मिश्रा, अतुल दुबे, दीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।