फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: भारत बंद प्रदर्शन के दौरान ये हिंसा की तस्वीरें भी आईं सामने

Thu, 06 Sep 2018 05:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
प्रदर्शनकारी हुए उग्र, की मारपीट और तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
एससी/एसटी एक्ट के विरोध में यूपी के तमाम शहरों में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया। वहीं औरैया जिले में दिबियापुर के नहर पुल के पास भारत बंद जुलूस में शामिल लोग उग्र हो गए। उपद्रवियों ने दो दुकानों में तोड़फोड़ और मारपीट की। जिसमें एक उपद्रवी घायल हुआ व चार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रदर्शनकारी हुए उग्र, की मारपीट और तोड़फोड़
मौके पर मौजूद एसडीएम रामसजीवन ने मोर्चा संभाला। यहां रामगढ़ बाजार पूरी तरह से बंद रहा। जुलूस में लाठी-डंडों से लैश उपद्रवियों ने घूम-घूम कर दुकानें बंद कराई।
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रदर्शनकारी हुए उग्र, की मारपीट और तोड़फोड़
वहीं अजीतमल में शांतिपूर्वक ढंग से भारत बंदी का सर्थन किया गया। बिधूना में झड़प के बीच दुकानें बंद रहीं। उपद्रवियों ने यहां एक रोडवेज बस का साइड शीशा तोड़ दिया। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रदर्शनकारी हुए उग्र, की मारपीट और तोड़फोड़
हमीरपुर में एक्ट के विरोध में जुलूस निकाल प्रदर्शन किया गया। सुमेरपुर कस्बे में प्रदर्शनकारी इंटरसिटी रोकने के उद्देश्य से रेलवे स्टेशन पहुंचे। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। स्टेशन पर मौजूद थानाध्यक्ष सुनील शुक्ला ने विरोध कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें