फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: तिलक कर बहनें मांगेंगी भाई की लंबी उम्र, मुख्य मुहूर्त दोपहर 1.10 बजे से

Wed, 11 Nov 2026 12:00 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाई दूज 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन
भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर बहनें भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगी। इसे यम द्वितीया और भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी के अनुसार भाई दूज का पौराणिक महत्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। मान्यता है कि सूर्यदेव की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज को घर आने और भोजन करने का निमंत्रण देती थीं। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमराज बहन के घर पहुंचे। यमुना ने उनका आदर-सत्कार किया और माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराया। बहन के स्नेह से प्रसन्न यमराज ने वरदान मांगने को कहा। यमुना ने इच्छा जताई कि इस दिन जो भाई बहन के घर जाकर तिलक करवाएगा और यमुना में स्नान करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से यह पर्व यम द्वितीया के नाम से भी प्रचलित हुआ।

एक अन्य मान्यता के अनुसार नरकासुर का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण अपनी बहन सुभद्रा के पास पहुंचे थे। सुभद्रा ने उनका तिलक कर स्वागत किया और उनकी दीर्घायु की कामना की। तभी से भाई-बहन के प्रेम का यह पर्व मनाया जाने लगा। धार्मिक परंपरा के साथ तिलक का वैज्ञानिक पक्ष भी बताया जाता है। भाई के माथे पर आज्ञा चक्र के स्थान पर चंदन, केसर, रोली या कुमकुम से तिलक लगाया जाता है। यह केंद्र शरीर का नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) और ऊर्जा का मुख्य बिंदु होता है। चंदन या केसर का लेप लगाने से मानसिक शांति मिलती है, एकाग्रता बढ़ती है और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। वहीं, यह पर्व भाई-बहन को एक साथ समय बिताने, संवाद, तनाव कम करने का अवसर देता है।
विज्ञापन
Trending Videos

ऐसे करें भाई का तिलक
भाई को साफ आसन या चौकी पर उत्तर अथवा पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। भगवान गणेश का स्मरण करने के बाद अनामिका उंगली से माथे पर रोली या चंदन का तिलक लगाएं और अक्षत लगाएं। दीपक से आरती उतारकर मिठाई खिलाएं। भाई भी बहन को उपहार देकर प्रेम और सम्मान व्यक्त करें।

 

तिलक का शुभ मुहूर्त
मुख्य मुहूर्त : दोपहर 1:10 से 3:20 बजे तक।
अपराह्न मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 3:46 बजे तक।

इस दौरान तिलक से बचें
राहुकाल : दोपहर 12:05 से 1:27 बजे तक।

 
विज्ञापन

दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ (उन्नति) : सुबह 6:40 से 8:02 बजे तक।
अमृत (सर्वोत्तम) : सुबह 8:02 से 9:23 बजे तक।
शुभ (उत्तम) : सुबह 10:44 से दोपहर 12:05 बजे तक।
चर (सामान्य) : दोपहर 2:47 से शाम 4:08 बजे तक।
लाभ (उन्नति) : शाम 4:08 से 5:29 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें