फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा भक्ति और ज्ञान का मार्ग : आचार्य शुभम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सरसैया घाट स्थित गंगा किनारे पर्यावरण सुरक्षा संस्थान और नमामि गंगे के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन और कलश यात्रा के साथ हुई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने मां गंगा का जल और दूध से अभिषेक किया और आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वृंदावन से आए कथा वाचक आचार्य शुभम महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि सच्चे मन से प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने वाले के सभी संकट भगवान विष्णु हर लेते हैं। भागवत कथा भक्ति और ज्ञान का मार्ग है। यहां पर गीता दीक्षित, गणेश दीक्षित, मीरा दीक्षित, सुधा दीक्षित, विधि दीक्षित, मोहन दीक्षित, विनायक दीक्षित, अनूप चौधरी, केडी मिश्रा, डॉ. हेमंत मोहन, पुष्पा मोहन, आरती मोहन, प्रमोद पांडे, संदीप मिश्रा आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें