कानपुर। क्रांतिकारी संगठन की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग में मंगलवार को भगत ब्रिगेड ने आजाद टाइगर्स को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गंगा बैराज स्थित बीसीए ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 167 रन बनाए।
शशांक साहू ने 69 और संतोष यादव ने 36 रन की पारियां खेलीं। देवेंद्र ने चार, मिशन गुप्ता ने तीन और नितेश त्रिपाठी ने दो विकेट लिए। आजाद टाइगर्स की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 148 रन ही बना सकी। अभिनव दीक्षित ने सर्वाधिक 28 रन बनाए। राहुल टंडन और युवराज यादव ने तीन-तीन। शशांक साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि अनुज यादव और संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अंकित ओमर, पवन मिश्रा, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।