फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के कलाकारों ने कुछ इस अंदाज में दी गणेशोत्सव की बधाई

Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM IST
मयूरी जैन, कानपुर
विज्ञापन
'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के कलाकारों ने गणेशोत्सव की बधाई दी
विज्ञापन
विघ्नों का अंत करने गणपति बप्पा एक बार फिर आ रहे हैं। गणेश उत्सव का जोश वैसे तो महाराष्ट्र में देखने को मिलता है लेकिन यूपी का कानपुर शहर भी अब कुछ खास पीछे नहीं हैं। दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुके एंड टीवी का सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' के कलाकारों ने कानपुर में गणेश उत्सव की सराहना करते हुए कुछ इस अंदाज में कानपुरवासियों को बधाइयां दी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

कानपुर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता हैः सौम्या

सौम्या टंडन
भाभी जी घर पर हैं कि मशहूर अदाकारा सैम्या टंडन का कानपुर से गहरा नाता रहा है। वह बताती हैं कि कानपुर में मेरे दादा का घर है जहां मैं बचपन में कई बार आया करती थी। कानपुर में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जगह-जगह पर पंडाल लगते हैं और इसकी रौनक देखने लायक होती है। सौमया बताती हैं कि वह हमेशा से मूर्ति विसर्जन के खिलाफ थीं और अब जिस तरह कानपुर के लोग इको फ्रेंडली मूर्तियों की स्थापना कर मूर्ति विसर्जन के खिलाफ एक पहल कर रहे हैं उसे देख कर मैं बहुत खुश हूं। मैं सभी कानपुरवासियों को गणेश उत्सव की बधाइयां देती हूं और प्रार्थना करती हूं कि बप्पा अपने भक्तों को ढेर सारी खुशियां और अच्छी सेहत दें।
 

मैं भी बचपन में इस त्योहार का हमेशा इंतेजार करता थाः रोहितांश

'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल के कलाकारों ने गणेशोत्सव की बधाई दी
'भाभी जी घर पर हैं' के रोहिताश उर्फ मनमोहन तिवारी जी बताते हैं कि मैं पहले कभी कानपुर नहीं गया था। सीरियल के प्रमोशन के लिए मैं एक बार कानपुर आया और यहां आकर मुझे अपनापन महसूस हुआ। मेरी सथी कलकार सौमया से भी मुझे कानपुर के बारे में काफी कुछ पता चला। गणेश महोत्सव कानपुर में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। मैं भी बचपन में इस त्योहार का हमेशा इंतेजार करता था और अपना घर सजाता था। ऐसा ही कुछ कानपुर में भी देखने को मिलता है, यहां की रौनक देखने लायक होगी। सभी कानपुरवासियों को मैं गणेश उत्सव की बधाई देता हूं और बप्पा सबके दुख हरें एसी प्रार्थना करता हूं।
 
विज्ञापन

भगवान हमारे अंदर बसते हैंः शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी)

शुभांगी अत्रे
एंड टीवी के मशहूर सारियल भाबी जी घर पर है में अंगूरी का किरदार निभा रही शुभांगी अत्रे ने गणेश चतुर्थी से जुड़े अपने कुछ विचार साझा किए। वह खुद को धार्मिक बताती हैं और मानती हैं कि भगवान हमारे अंदर बसते हैं। गणेश चतुर्थी में 10 दिनों के उपवास को वह पूरी तरह मानती है और किसी भी नकारात्मक आदत से दूरी बना कर रखती हैं। एक जिम्मेदार नागरिक की तरह शुभांगी त्योहारों को ईको-फ्रेंडली तरीके से मनाने में विश्वास रखती हैं। मूर्ती विसर्जन से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणामों को याद करके वह कानपुरवासियों और नई पीढ़ी को संदेश देती हैं कि हमारी हर छोटी कोशिश से पर्यावरण को प्रदूषण से और उससे होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से बचाया जा सकता है। ईको-फ्रेंडली मूर्ति के प्रयोग की सलाह देते हुए वह बतातीं हैं कि यह किसी न किसी रुप में प्रदूषण को कम करने में मदद करती हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें