फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, ढाई सौ मीटर आगे बढ़ गया इंजन पीछे छूटे डिब्बे, टला बड़ा हादसा 

Tue, 03 Sep 2019 08:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
चित्रकूट में दुर्ग से चलकर कानपुर की ओर जा रही बेतवा एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई। सतना से चित्रकूट की ओर रवाना होते ही जैसे ही संगवा स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक कपलिंग टूटने से इंजन कुछ बोगियों के साथ आगे बढ़ गया और बाकी बोगी पीछे रह गईं।
विज्ञापन


लगभग ढाई सौ मीटर आगे जाने के बाद चालक को अहसास हुआ तो ट्रेन रोकी गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस जैसे ही सतना से रवाना हुई तो यह घटना हुई। सतना स्टेशन अधीक्षक प्रियंका दीक्षित ने बताया कि जानकारी मिलते ही तकनीकी विशेषज्ञ पहुंचे और लगभग आधे घंटे में ही टूटी कपलिंग को सही कर ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रवाना कर दिया। माना कि बड़ा हादसा टल गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने माना कि  सामान्य स्थितियों में यह गाड़ी 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है।
विज्ञापन

बिजली इंजन फेल होने से दो घंटे फंसी रही मालगाड़ी

मुंबई हावड़ा रेल खंड के मानिकपुर-सतना जंक्शन स्थित यार्ड में विद्युतीकरण में विलंब अब लापरवाही का सबब बन चुका है। मंगलवार को इसी लापरवाही के चलते बिजली के डबल इंजन का एक इंजन ऐन वक्त पर फेल हो जाने से सीमेंट से लदी मालगाड़ी लगभग 2 घंटे तक डाउन मेन लाइन मे फंसी रही।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरई के अफसरों को तलब किया गया तो पता चला कि यार्ड में पूर्वी हिस्से के पेंट्रो में बिजली की सप्लाई नहीं है। पावर नहीं मिलने के कारण ही बिजली का इंजन बंद हो गया था। जैसे तैसे पावर देख कर मल्टी इंजन लगाया और फिर मालगाड़ी गंतव्य के लिए रवाना की गई। मालगाड़ी जबलपुर की ओर से सीमेंट लोडकर आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें