फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विदेशी क्रिकेट लीग में भी खिलाते थे सट्टा, सरगना की तलाश में पुणे गई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फजलगंज पुलिस ने बुधवार को जिस सट्टा गैंग को पकड़कर 3.92 करोड़ की रकम बरामद की है उसके सदस्य सिर्फ आईपीएल पर ही नहीं बल्कि उस जैसी कई विदेशी क्रिकेट लीग पर सट्टा खिलवाते थे। वहीं, गिरोह के मास्टरमाइंड मनीष उर्फ प्रोफेसर की लोकेशन पुणे में मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

सट्टा खिलाने के आरोप में पकड़े गए कार्तिक, राजकुमार, कल्पेश, रवि और विष्णु ने जेल जाने से पहले पुलिस को बताया था कि गैंग आईपीएल के साथ ही पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) मैचों में भी जीत-हार के दांव लगवा रहा था। हालांकि आईपीएल की तुलना में अन्य विदेशी लीग में दांव लगाने वालों की संख्या काफी कम रहती है। आईपीएल की तुलना मेंं दूसरी लीग के मैचों में भाव भी काफी कम रहते हैं। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के पास से मिले मोबाइल की डिलीट की हुई चैट और कॉल डिटेल्स का पता लगा रही है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि डिलीट चैट आरोपियों के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में अहम साबित होगी।
बैंक खातों की भी जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस ने बुधवार को सट्टा गैंग के कार्तिक लखवानी और राजकुमार को जब पकड़ा था तो वह गोविंदपुरी पुल के पास कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। उनकी निशानदेही पर ही पुलिस ने किदवईनगर स्थित किराये के दो मंजिला मकान से कल्पेश, रवि नाई और विष्णु को पकड़ा। मौके से 3.92 करोड़ रुपये नकद बरामद की थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह एक लाख से ऊपर के दांव हारने पर ऑफलाइन भुगतान करते थे जबकि इससे कम में ऑनलाइन भुगतान करते थे। ऐसे में इनके ऑनलाइन भुगतान के कारण बैंक खातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सरगना मनीष उर्फ प्रोफेसर की गिरफ्तारी के लिए टीम को पुणे भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें