फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शून्य व एकल नामांकन वाले विद्यालयों की जांच करेंगे बीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने की कवायद परवान चढ़ती नहीं दिख रही है। जिले के 45 परिषदीय विद्यालय ऐसे रह गए हैं, जहां कक्षा एक व छह में एक भी नामांकन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बीएसए ने नामांकन शून्य होने की स्थिति में संबंधित विद्यालय के स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सभी बीईओ को दिए हैं।नया शैक्षिक सत्र शुरू होते ही बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की जाती है। इस अभियान के तहत छह से 14 साल के बच्चों का स्कूलों में नामांकन किया जाता है।
जिले के सभी आठ ब्लॉकों के 45 स्कूलों में कक्षा एक अथवा छह में कोई नामांकन नहीं हुआ। जबकि 47 विद्यालय ऐसे है जिनमें एकल नामांकन हुए है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी बीईओ को निर्देशित कर दिया गया है कि उक्त विद्यालयों का सघन निरीक्षण करते हुए तीन दिन में इसकी रिपोर्ट प्रेषित करें, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें