कमालगंज के फिरोज गांधी इंटर कॉलेज में मिड-डे-मिल की जांच कराने पर गड़बड़ियां उजागर हुई हैं। बीईओ ने जांच कर साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मिड-डे-मील प्रभारी के अवकाश होने से एमडीएम रजिस्टर नहीं मिला।
फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज कस्बे के फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच की। उन्होंने बच्चों के खाने की जगह पर साफ-सफाई के निर्देश प्रधानाचार्य को दिए। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र को फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 6 से 8 तक 147 बच्चे पंजीकृत मिले।
विज्ञापन
मौके पर 98 बच्चे मौजूद थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस कमरे में खाना बनता है, वहां सफाई मिली। बच्चे जहां खाना खाते हैं। वहां सफाई रखने के निर्देश प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा को दिए गए। मिड-डे-मील प्रभारी के अवकाश होने से एमडीएम रजिस्टर नहीं मिला।