फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पत्नी को लेकर मुंबई गया पति, फिर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से किया निकाह

Mon, 25 Feb 2019 08:39 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में शादी के बाद काम के सिलसिले में मुंबई गए हिंदू युवक ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से शादी कर ली। युवक की पहली पत्नी ने जानकारी होने पर पति, सास-ससुर और देवर सहित छह लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कानपुर के गंगा बिहार जाजमऊ निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उन्नाव शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी युवक से उसकी 28 अप्रैल 2009 को शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह संदेश के साथ मुंबई में रहने लगी। वहां उसके पति ने चोरी छिपे धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम महिला से दूसरी शादी कर ली। उसने विरोध किया तो पति, सास-ससुर व देवर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने मुंबई के एक थाने में इसकी शिकायत भी थी। घर में उसे कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले जिनसे पुष्टि हो गई कि उसके पति ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

 

ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने माता-पिता के पास आ गई। शनिवार को उसने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति व उसके पिता, मां, बहन, भाई सहित छह लोगों पर साजिश रचने, मारपीट व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें