फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड की फर्जी डिग्री पर शिक्षिका बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बेसिक शिक्षा विभाग में बीएड की फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अंतरजनपदीय स्थानांतरण होकर झांसी से आई बिधूना के प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका की बीएड की डिग्री फर्जी मिलने पर प्रशासन ने उसे बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि झांसी से अंतरजनपदीय स्थानांतरण में रानी देवी बिधूना के प्राथमिक विद्यालय में शैक्षणिक कार्य कर रही थीं। जिला आगमन पर शिक्षिका के शैक्षिक अभिलेखों की जांच कराई गई। इसमेें आगरा विश्वविद्यालय की वर्ष 2004-05 की बीएड की डिग्री फर्जी मिली। इस पर डीएम के निर्देश पर बीएसए ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया।
विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी एक दर्जन से अधिक शिक्षिकाओं पर फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी किए जाने की आशंका है। इस संबंध में बीएसए एसपी सिंह ने बताया कि शिक्षिका रीना को पूर्व में दो नोटिस दिए जा चुके थे, लेकिन उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण न दिए जाने पर बुधवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें