फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फिलाॅसफी में दाखिला लेकर बनें काउंसलर, सलाहकार, सीएसजेएमयू में पाठ्यक्रम शुरू

विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में बीए ऑनर्स फिलॉसफी का नया पाठ्यक्रम शुरू किया गया है। इसकी एक वर्ष की फीस 19,200 रुपये है। फिलॉसफी के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का विद्यार्थियों के पास सुनहरा मौका है।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष के अनुसार छात्र-छात्राएं दाखिला लेकर स्कूल, कॉलेज, प्रबंधन संस्थान, सेंट्रल यूनिवर्सिटीज व आईआईटी में अध्यापन जैसे कार्य कर सकते हैं। सिविल सेवाएं, सरकार, स्वास्थ्य सेवाएं, पुलिस बल और सशस्त्र बल में भी अवसर हैं।

फिलॉसफी में पीएचडी के बाद यूनेस्को जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ भी काम किया जा सकता है। आवेदकों के विचारों एवं व्यवहार की गहराई को समझने के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनियां फिलॉसफी विशेषज्ञों की सेवाएं लेती हैं।
विज्ञापन


लाइफ स्किल ट्रेनर के तौर पर फिलॉसफी के छात्रों की अत्यधिक मांग है। फिलॉसफी के अध्ययन से प्राप्त गहरे दृष्टिकोण के साथ इसके छात्र रिलेशनशिप काउंसलर, स्प्रिचुअल काउंसलर या लाइफ मैनेजमेंट काउंसलर के तौर पर भी कॅरिअर बना सकते हैं।

वहीं, बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपने बोर्ड में फिलॉसफी की गहरी समझ रखने वाले व्यक्तियों को विशिष्ट सलाहकार या बिजनेस एथिक्स एडवाइजर के रूप में जगह देती हैं। इसके अलावा पारंगत छात्रों के लिए योग या मेडिटेशन ट्रेनर के तौर पर भी कई विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें