फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कहासुनी पर प्रधान को लाठी-डंडों से पीटा, 16 पर रिपोर्ट

Wed, 15 Oct 2025 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। खेत पर काम कर रहे प्रधान पर बुधवार सुबह गांव के लोगों ने कहासुनी के बाद हमला कर दिया। लाठी-डंडों से पीटकर प्रधान को लहूलुहान कर दिया। प्रधान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




गांव कुशगवां अहिरान निवासी निशांत ने बकेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनके भाई ग्राम प्रधान राजेश कुमार बुधवार सुबह खेतों पर काम कर रहे थे। इस बीच गांव के ही करीब 16 लोग लाठी-डंडे के साथ आ गए। उन्होंने भाई से अभद्रता शुरू कर दी। भाई ने विरोध किया तो आरोपी लाठी-डंडो से पीटने लगे। भाई की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने संजय कुमार, सर्वेश कुमार, दिनेश कुमार, सत्येंद्र उर्फ गोलू, सत्येंद्र उर्फ चिरौंजी लाल निवासी ग्राम कुशगवां अहिरान, सचिन उर्फ टाइगर निवासी ग्राम एहकारपुर व आठ दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने चार आरोपियों संजय, सर्वेश, सत्येंद्र उर्फ गोलू, सत्येंद्र उर्फ चिरौंजी लाल को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया झगड़े की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और चार लोगों को मौके से पकड़ा है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें