कानपुर में कल्याणपुर के सैयद नगर में पबजी गेम खेलने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले फोन पर कहासुनी हुई फिर एक पक्ष के करीब 6 लोगों ने एक जिम ट्रेनर को लाठी-डंडों से पीटकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया और फिर हमलावरों केखिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि पबजी गेम खेलने के दौरान दोनों टीमों के सदस्य एक-दूसरे से बातचीत भी कर सकते हैं। बुधवार रात एक तरफ सरवर अंसारी व महताब थे, दूसरी तरफ रुस्तम व उसकी टीम आपस में गेम खेल रही थी।