कानपुर। पॉक्सो का मुकदमा वापस न लेने पर पनकी में दबंगों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों परिवार के ही लड़कों ने पोती के साथ दुष्कर्म किया था।
इस पर उन्होंने ने पॉक्सो की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी लगातार रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बना रहे थे। जमानत न होने की वजह आरोपी धमकी दे रहे थे। आरोप है कि बीते सोमवार को सभी लोग परिवार सहित घर में सो रहे थे। तभी, साहिल, राजकुमार, रामजी व कमलेश सहित कई दबंग घर आए और मारपीट की। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपों की जांच की जा रही है।