फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख देकर परिजनों को किया खामोश

Tue, 23 Aug 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
वैन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कानपुर। डायल-100 की गाड़ी से युवक की मौत के मामले में ग्वालटोली पुलिस ने खेल कर दिया है।  सिपाहियों को बचाने के लिए पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। परिजनों को भी एक लाख की रकम देकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें रविवार की देर रात  परमट घाट के पास फुटपाथ पर सो रहे शिवशंकर उर्फ बच्चा (40) को ग्वालटोली थाने की डायल-100 ने रौंद दिया था। जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। बच्चा फुटपाथ पर ही पंचर बनाकर अपने तीन बच्चों का पेट पाल रहा था। सोमवार को कुछ पुलिस वाले इलाकाई लोगों के साथ बच्चा के घर पहुंचे और बेटे सतीश को एक लाख रुपये थमाकर मामला खत्म करने को कहा। गरीब भी क्या करता, सो चुप हो गया। बच्चा की सास दुलारी और साली सावित्री का कहना है कि एक लाख की एफडी बेटी कुमकुम (10) के नाम करा देंगे। बड़े बेटे सतीश से भी पुलिस वालों ने ई रिक्शा दिलाने का वादा किया है। परिवार की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं सतीश का कहना है कि सिपाहियों ने उससे कोरे कागज में अंगूठा लगवाकर खुद ही तहरीर लिखवा ली। पिता के साथ काम कर परिवार का पेट पालता था। पुलिस की मानें तो सतीश व उसके घर वालों के बयानों की रिकार्डिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें