फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्टिंग और डांसिंग के हुनरमंद रहें तैयार, ये सेलिब्रिटी देगा बड़ा ब्रेक

Wed, 26 Oct 2016 07:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट गाैरव द्विवेदी के साथ सुनील शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अगर आपके अंदर भी एक्टिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, सिंगिंग, राइटर और टेक्निशियन बनने कीड़ा हो तो इस न्यूज पर गौर करिएगा। हो सकता है यह खबर आपका दिन बदल दे। जी हां, क्योंकि इस नवंबर के माह में बॉलीवुड के बड़े सितारे यूपी में टैलेंट खोजने आ रहे हैं। इसके लिए पूरी रूपरेखा उत्तर प्रदेश फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ने तैयार कर ली है। काउंसिल के उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी बताते हैं कि नवंबर माह में ही ऑडिशन भी होगा। जिसकी डेट जल्द ही डिक्लेयर की जाएगी।
विज्ञापन


ये एक्टर सर्च कर रहे टैलेंट
दरअसल यूपी में टैलेंट सर्च करने वाला कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का सितारा यानी सुनील शेट्टी खुद हैं। सुनील ने यूपी में बेहतरीन हुनर होने की बात कही। बतौर गौरव सुनील कहते हैं कि बॉलीवुड का हर बड़ा कलाकार कहीं न कहीं से यूपी की सरजमीं से जुड़ा होता है। यहां कला की भरमार है, इसलिए वह यहीं के कलाकारों को बड़ा ब्रेक देना चाहते हैं।

इन शहरों में होगा ऑडिशन
पहले चरण में ऑडिशन लखनऊ में होगा। इसके बाद कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी जैसे शहरों में भी ऑडिशन किया जाएगा। हालांकि सबसे पहले कलाकारों को लखनऊ ही बुलाया जाएगा। यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल के वाइस प्रेसिडेंट गौरव बताते हैं कि यूपी में फिल्मी कलाकारों के लिए कई बड़ी हस्तियों ने संपर्क किया है। आने वाले दिनों में यूपी एक बड़ा फिल्म इंडस्ट्री के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें