कानपुर देहात। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने जिला अस्पताल के पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह तो प्राइवेट नर्सिंग होम से भी अच्छा है। उन्होंने सीएमएस सहित अन्य अफसरों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयार रहने को कहा।
झांसी मंडल की अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. अल्पना बरतारिया गुरुवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंची। वहां हाल ही में बनाए गए पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। यूनिट में लगी मशीनों, बेड आदि की व्यवस्था देख उन्होंने सीएमएस डॉ. राजीव गुप्ता से कहा कि वार्ड में व्यवस्थाएं अच्छी हैं।
यहां तक कि वार्ड किसी प्राइवेट नर्सिंग होम से कम नहीं है। उन्होंने मौजूद अफसर व डॉक्टरों से कहा कि तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में हमें तैयार रहने की जरूरत है। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष बाजपेयी आदि रहे।
पुखरायां सीएचसी में भी देखीं स्वास्थ्य सेवाएं
पुखरायां। सीएचसी पुखरायां का गुरुवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य झांसी मंडल डॉ. अल्पना बरतारिया ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में बनाए जा रहे पीकू वार्ड, आक्सीजन प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं प्रसव की स्थिति की भी जानकारी ली।
झांसी मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना बरतारिया ने गुरुवार को सीएचसी पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. अनूप सचान से कर्मचारियों व डॉक्टरों की जानकारी ली। वही सीएचसी में कराए जा रहे प्रसव की स्थिति भी देखी।
अस्पताल में पीकू वार्ड, प्रसव कक्ष, इमरजेंसी रूम, ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। जिसके बाद आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डॉ. मनोज, डॉ. आरती, डॉ. प्रीति, फार्मासिस्ट, जेएन सचान, पंकज सचान, संदीप सचान, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सोनू त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद