इस बार नौतपा 25 मई को प्रारंभ होकर 3 जून तक चलेगा। यानी अभी 9 दिनों तक गर्मी का प्रकोप चरम पर होगा। सूर्य 25 को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर गर्मी में इजाफा होता है।
विज्ञापन
2 of 4
डेमाे पिक
डॉ. आदित्य पांडेय और आचार्य सत्यप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि 25 मई को शाम 4:32 बजे से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 3 जून तक 23.4 डिग्री तक रहेंगे। इस समय को नौतपा कहते हैं। ऐसा इसलिए भी होता है कि उस समय सूर्य उत्तरी ध्रुव में विचरण करेंगे। इस दौरान गर्मी में विशेष रूप से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमाे पिक
उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। इस कारण सूर्य चंद्रमा की शीतलता को ग्रसित कर लेता है। जिसके फलस्वरूप तापमान में वृद्धि होती है। वर्ष 2017 में 25 मई से 3 जून तक नौतपा रहा था। जबकि 2016 में 29 मई से 7 जून तक नौतपा था। वहीं 2015 में 25 मई से 3 जून तक नौतपा रहा था।
इन दिनों सत्तू और बेल का शरबत अवश्य लें। इससे शरीर को शीतलता प्रदान होगी। साथ ही आपका पेट भी दुरुस्त रहेगा। इसके अलावा सिर पर अगौछा या टोपी लेकर बाहर धूप में निकले। लू से बचने के लिए आप एक प्याज भी जेब में रखकर निकलें।