Kanpur News: सीएसजेएमयू के कैंपस में बी.कॉम की छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज में बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने विवि कैंपस की छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा अंशिका (18) को विवि की एम्बुलेंस से शहर के एलएलआरअस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुलसचिव डॉ. अनिल यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि छात्रा कई दिनों से अपने अकादमिक प्रदर्शन को लेकर परेशान थी। अब छात्रा के इस कदम से विवि प्रशासन की काउंसिलिंग सेल पर कई सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल में सीएसजेएमयू के तीन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई।
छात्रा के पिता सुशील कटिहार ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं, जिसमें वह बुकिंग का काम करते हैं। भाई शिबू व मां गोवा गार्डन स्थित मकान में पिछले कई साल से रह रहे हैं। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त कल्यानपुर अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि सीएसजेएमयू की छात्रा से कूद गई थी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की हालत स्थित बताई जा रही है।