यूपी के कानपुर में रविवार को एक संस्थान के बीसीए के छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र के आत्महत्या से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
यह घटना सचेंडी थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक झांसी का रहने वाला है। पुलिस ने परिजनों को छात्र के आत्महत्या किए जाने की सूचना दे दी है।