यूपी के फतेहपुर जिले में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। यहां बासी खाना खाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त की शिकायत पर आनन-फानन में सभी को बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह घटना खजुहा विकास खंड के रणमस्तपुर गांव की है। डॉक्टर के मुताबिक सभी को फूड प्वाजनिंग है। अस्पताल में उपचार चल रहा है।