फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट मैच पर हाेगा कुछ एेसा जिसे पूरी दुनिया करेगी याद

Mon, 12 Sep 2016 03:56 PM IST
हिमांशु मिश्र, कानपुर

सार


 
विज्ञापन
भारत अाैर न्यूजीलैंड के बीच 22 से शुरू हाेगा पहला टेस्ट मैच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 
विज्ञापन


ग्रीनपार्क स्टेडियम एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने जा रहा है। यहां 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के साथ टेस्ट मैच खेलते ही भारत 500 टेस्ट मैच खेलने वाले देशों के क्लब में जुड़ जाएगा। इतनी बड़ी उपलब्धि ग्रीनपार्क में होने पर बीसीसीआई ने जश्न मनाने का फैसला किया है। इस जश्न में अभी तक भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले सभी कप्तानों को बुलाया जाएगा और उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रविवार को शहर आए आईपीएल चेयरमैन और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राजीव शुक्ला ने यह जानकारी दी।
उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि बोर्ड ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं और टेस्ट टीम के सभी पूर्व कप्तानों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, कपिल देव, राहुल द्रविड़, रवि शास्त्री, श्रीकांत, अनिल कुंबले जैसे बड़े चेहरे मुख्य होंगे।  
विज्ञापन


रात्रि भोज का भी खास आयोजन 
राजीव शुक्ला ने बताया कि समारोह में पूर्व टेस्ट कप्तानों, भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के लिए रात्रि भोज का खास आयोजन किया जाएगा। इस भोज में पूर्व कप्तान अपने पुरानी यादें भी साझा करेंगे। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

1932 से शुरू हुआ था सफर 
भारतीय टीम का यह 500 वां टेस्ट मैच होगा। इस सफर की शुरूआत 1931 से हुई थी, तब भारतीय टीम के कप्तान सीके नायडू हुआ करते थे। उनकी कप्तानी में देश ने पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन

  मुफ्त में स्कूली बच्चे देख सकेंगे मैच सरकारी स्कूली बच्चाें के लिए भी यह टेस्ट मैच यादगार बनने जा रहा है। यहां के तमाम सरकारी स्कूली बच्चे मैच मुफ्त में देख पाएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन ने जिला प्रशासन काे जिम्मेदारी दी है। यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला बताते हैं कि भारत का पांच साै मैच पूरा हाेगा, इसलिए इसे यादगार बनाने की हर काेशिशें हाेंगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें