फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखी दाम्पत्य और जीवन में तरक्की चाहते हैं तो बसंत पंचमी पर करें ये कार्य

Sun, 10 Feb 2019 06:14 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 7
डेमो पिक

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का विधि-विधान से किया गया पूजन अक्षय पुण्य देने वाला होता है। साथ ही यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि इस दिन क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन

2 of 7
डेमो पिक
इस दिन जाने-अंजाने में की गयी कोई गलती आपके जीवन के लिए अनिष्टकारी साबित हो सकती है। इस साल बसंत पंचमी का पर्व 10 फरवरी यानी रविवार को पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
डेमो पिक
बसंत पंचमी के दिन विद्या दात्री मां सरस्वती का जन्मदिन भी मनाया जाता है। इस लिए इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। 

4 of 7
डेमो पिक
भूल कर भी न करें ये कार्य 
- बसंत पंचमी के दिन बिना स्नान किए भोजन नहीं करना चाहिए। 
- इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। पीले वस्त्रों को ही तरजीह दें। 
- बसंत पंचमी के दिन पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 7
डेमो पिक
- बसंत पंचमी के दिन किसी को अपशब्द बोलने से बचें। 
- इस दिन गाली-गलौज व झगड़े से भी बचना चाहिए। 
- बसंत पंचमी के दिन मांस-मदिरा के सेवन से दूर रहें। 
- इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना बेहत जरूरी है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
डेमो पिक
ये है पूजन विधि 
- बसंत पंचमी के दिन सबसे पहले मां सरस्वती की पूजा करने के लिए मां की प्रतिमा रखें। 
- कलश स्थापित कर सबसे पहले भगवान गणेश का नाम लेकर पूजन शुरू करें। 
- पूजन शुरू करने के लिए सबसे पहले गंगाजल से प्रतिमा का आचमन करें। 
- पीले पुष्प मां सरस्वती को अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए माता को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- मां सरस्वती को पीले पुष्प की माला और सफेद वस्त्र पहनाएं।
- मां सरस्वती का विधि-विधान से पूरी तरह श्रृंगार करें।
- मां सरस्वती को पीले फल के साथ-साथ बूंदी भी चढ़ाएं। 
- मां सरस्वती ज्ञान और वाणी की देवी हैं। पूजा के समय पुस्तकें और फिर वाद्ययंत्रों का भी पूजन करें। 
- बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का पूजन व हवन भी बेहत शुभकारी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें