दीप टाकीज चौराहे पर किसी सिरफिरे आशिक ने ये होर्डिंग लगवाई है
यूपी के कानपुर सिरफिरे आशिक की रंगबाजी देख राहगीर हैरान रह गए। एक पल रुक कर सभी उसका संदेश पढ़ने को मजबूर हो गए।
दरअसल शहर के गोविंद नगर इलाके के पास दीप टाकीज चौराहे पर आशिक ने अपनी प्रेमिका के लिए एक होर्डिंग लगवाई जिसमें दिल के बीच में 'बसंत लव्स निधि' लिखा हुआ था। होली की रात से ये होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बनी रही। जिस किसी की भी निगाह उस होर्डिंग पर पड़ी वह एक पल वहीं रुक गया।