फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 प्रधानाचार्यों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक और शिक्षणेतर कर्मचारियों की पत्रवालियां भेजने में हीलाहवाली करने पर बीस प्रधानाचार्यों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग के 31 मार्च को 43 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें नौ प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता, 15 सहायक अध्यापक, आठ लिपिक और नौ चपरासी शामिल हैं। डीआईओएस ने सेवानिवृत्त पाने वाले इन सभी शिक्षक और कर्मचारियों की पेंशन और फंड से संबंधित पत्रावली जनवरी महीने में मांगी थी, लेकिन अभी तक सिर्फ दो प्रधानाचार्य, चार सहायक अध्यापक तथा सभी लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पत्रावली डीआईओएस कार्यालय पहुंच पाई हैं। अभी तक सात प्रधानाचार्य, दो प्रवक्ता, 11 सहायक अध्यापकों की पेंशन, फंड आदि से संबंधित कोई अभिलेख डीआईओएस कार्यालय में जमा नहीं किए गए हैं। संबंधित प्रधानाचार्यों को कई बार रिमाइंडर भेजा जा चुका है, लेकिन परिणाम जस का तस बना है। ऐसे में डीआईओएस ने 20 प्रधानाचार्यों का वेतन भुगतान रोक दिया है। डीआईओएस ने बताया कि पत्रावली न जमा होने से चालू वित्तीय वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक और कर्मचारियों के देयकों का भुगतान कराने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में सेवानिवृत्त कर्मचारी को उनके दफ्तर के बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन



डीआईओएस ने 20 प्रधानाचार्यों का वेतन रोका
सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पत्रावली भेजने में हीलाहवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें