कानपुर। गोविंदनगर में चावला मार्केट से नंदलाल चौराहा तक नगर निगम जोन पांच की ओर से आधा किमी सीसी नाला का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को मुख्य अभियंता एसएफ जैदी ने औचक निरीक्षण किया तो नाले का निर्माण अधोमानक मिला। मुख्य बाजार होने के बावजूद बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी। मुख्य अभियंता ने जोन पांच के प्रभारी अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल को पत्राचार कर सात दिन में जवाब मांगा था। हालांकि शुक्रवार को भी निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई। प्रभारी अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि मुख्य अभियंता के पत्र की जानकारी नहीं है। एस्टिमेट में बैरिकेडिंग नहीं थी। (संवाद)