फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सेवानिवृत्त दरोगा का हिस्ट्रीशीटर बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर रविशंकर यादव - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

बर्रा पुलिस ने रविवार को सेवानिवृत्त दरोगा के हिस्ट्रीशीटर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी एच-ब्लॉक विश्वबैंक निवासी रविशंकर यादव के पिता यदुनाथ सिंह सेवानिवृत्त दरोगा हैं। उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

बर्रा इंस्पेक्टर नीरज ओझा ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके का हिस्ट्रीशीटर रविशंकर फत्तेपुर मोड़ के पास खड़ा है। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा। उसके खिलाफ बर्रा, नौबस्ता, किदवईनगर और कानपुर देहात के मंगलपुर थाने में 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में रविशंकर ने साथियों के साथ मिलकर बर्रा क्षेत्र में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। तब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई भी की गई थी। जेल से छूटने के बाद 2020 में रविशंकर ने नौबस्ता में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। नौबस्ता में भी उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें