फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटका मिला पति, फर्श पर बेजान पड़ी थी पत्नी; बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत

Tue, 28 Jul 2026 05:22 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-7 स्थित एक किराए के मकान में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ और पत्नी का शव फर्श पर पड़ा पाया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पति सौरभ उर्फ़ टोनी पत्नी रानी सविता ने किया सुसाइड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किराए के मकान में मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने बंद कमरे का नजारा देखा तो सन्न रह गई।

विज्ञापन

बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत - फोटो : amar ujala
कमरे के अंदर पति का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और मामले की गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।

बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत - फोटो : amar ujala

 चार दिन पहले ही किराए पर रहने आया था दंपती

पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान 36 वर्षीय सौरभ सविता पुत्र नरेश सविता और उनकी पत्नी रानी सविता के रूप में हुई है। सौरभ मूल रूप से सचेंडी थाना क्षेत्र के कालका पुरवा (भीमसेन) गांव का रहने वाला था। पुलिस पूछताछ में मकान मालिक और पड़ोसियों ने बताया कि सौरभ और रानी महज 04 दिन पहले यानी शनिवार को ही बर्रा-07 स्थित मकान संख्या एसएस-186 में किराए पर रहने आए थे।

कमरे में फैला पड़ा सिंदूर - फोटो : amar ujala
मंगलवार दोपहर करीब 03 बजे जब काफी देर तक कमरे में कोई हलचल नहीं हुई और दरवाजा अंदर से बंद रहा, तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। खिड़की से झांककर देखने पर अंदर का खौफनाक मंजर दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई।

बर्रा में किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत - फोटो : amar ujala

फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और डिजिटल साक्ष्य जुटाए

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की फील्ड यूनिट को तुरंत मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक टीम ने बंद कमरे का दरवाजा खुलवाकर बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट्स, कमरे में रखी वस्तुओं के नमूने, रस्सी-दुपट्टा और अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने घटनास्थल से दंपती के मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस मोबाइल के कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स की पड़ताल कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना से ठीक पहले उनकी किससे बात हुई थी या परिवार में किसी तरह का तनाव था या नहीं।

हत्या के बाद खुदकुशी या कुछ और?

दंपती की इस तरह अचानक हुई मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश या आपसी विवाद के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस प्रशासन किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहा है।

विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि पत्नी के शरीर पर कोई बाहरी गंभीर चोट के निशान हैं या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पूरी तरह साफ हो पाएगा। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि क्या पति ने पहले पत्नी की गला घोंटकर या जहर देकर हत्या की और फिर खुद फंदे पर लटक गया, या फिर मौत के पीछे कोई अन्य वजह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें