फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ठंडी की बरगढ़ की आग

विज्ञापन
रानीपुर वन्यजीव बिहार क्षेत्र के पहाड़ से सटे मप्र के जंगल में लगी आग को बुझाने का प्रयास करता वन? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। एक पखवाड़े से जिले के अलग-अलग जंगलों में सुलग रही आग को शुक्रवार को हुई बारिश से कुछ राहत मिली, फिर भी कई जंगल सुलगते रहे। शुक्रवार की बारिश ने बरगढ़ क्षेत्र के जंगलों की आग को जरूर ठंडी कर दिया, लेकिन बहिलपुरवा से ओहन रेलमार्ग किनारे के जंगल फिर भी सुलगते रहे। उधर, पाठा क्षेत्र के रानीपुर व मारकुंडी से लेकर मध्यप्रदेश क्षेत्र के बरौंधा के पहाड़ों के जंगलों में लगी आग की लपटें बदस्तूर जारी रहीं।
विज्ञापन

पाठा के जंगलों सहित बरगढ़ व मध्यप्रदेश के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही है। एक स्थान पर आग बुझाई जाती है तो दूसरे स्थान पर लग जाती है। कहीं जलती बीड़ी फेंक देने से तो कहीं महुआ बीनने वाले आग लगा देते हैं। वन विभाग की टीम ऐसे लोगों को चिह्नित कर धरपकड़ भी कर रही है। वही रेलवे ट्रैक के आसपास की आग नियंत्रित होने से रेलवे विभाग को राहत मिली है।
शुक्रवार को भी बहिलपुरवा क्षेत्र के जंगल में आग लगी रही, जिससे आग की लपटों के साथ धुआं के गुब्बारे उठते रहे। वहीं, पाठा के जंगलों, रानीपुर वन्य विहार समेत मारकुंडी के जंगलों और इससे लगे मप्र के बरौंधा के जंगलों में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। वन विभाग की टीम समेत फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में लगी हैं। वन विभाग के डीएफ कैलाश प्रकाश ने बताया कि जहां कहीं भी आग लगी थी, उसको नियंत्रण में कर लिया गया है।
विज्ञापन

तेजीपुर में आग से तीन बीघा गेहूं राख
चित्रकूट। मुख्यालय के डीएम आवास कैंपस के विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग से हड़कंप मच गया। इसके अलावा तेजीपुर गांव के पास खलिहान में लगी आग से तीन बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। डीएम आवास कैंपस में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में आग को दो दमकल की गाड़ियों ने लगभग एक घंटे में नियंत्रण किया, जिससे कोई नुकसान नहीं हो सका। जिला मुख्यालय से सटे तेजीपुर गांव में तरौंहा के अब्दुल जमील के खेत हैं। उसने खेत रामाधार को दे रखा है। शुक्रवार दोपहर खलिहान में आग लग गई। ग्रामीणों ने नलकूप के पानी से आग बुझाई, लेकिन तब तक तीन बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। (संवाद)
शार्ट सर्किट से 12 बीघा फसल जली
मऊ। थाना अंतर्गत पिरौंध गांव के किसान नरेश दत्त मिश्रा व गंगा प्रसाद पांडेय के खेत में शुक्रवार की सुबह खेत के पास गुजरी विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे 12 बीघा फसल जल गई। किसानों ने खेत के पास लगे ट्यूबवेल से आग बुझाई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें