वॉलीबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करती बालिकाएं। स्रोत आयोजक
बरौर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुक्रवार को बरगवां में वॉलीबॉल टूर्नामंट का आयोजन टाइटन क्लब की ओर से किया गया। बाल शक्ति शिक्षण संस्थान बरगवां की ने जीत दर्ज की।
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कुल 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। मीनापुर व बाल शक्ति शिक्षण संस्थान की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बाल शक्ति शिक्षण संस्थान की टीम ने मैच जीता। बरगवां व मकरंदापुर की टीम के बीच मैच खेला गया। मकरंदापुर टीम ने मैच जीता। पटेल व बरगवां के बीच मैच खेला गया। बरगवां की टीम ने मैच जीता। गर्ल्स टीम में मीनापुर व बरगवां की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बरगवां की टीम ने मैच जीता। बाल शक्ति शिक्षण संस्थान के संरक्षक चंद्रका प्रसाद ने खेल के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया। टाइटन क्लब अध्यक्ष मोहम्मद सालिद सिद्दीकी, उप प्रधानचार्य कपिल सविता सहित लोग मौजूद रहे।