फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बहनें यहां भाग आईं और फिर हो गईं पत्थर की, तब से यहां "अलौकिक शक्ति का एहसास" कर रहे हैं लोग

Mon, 25 Sep 2017 07:09 PM IST
प्रशांत कुमार, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बारा देवी मंदिर, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर केवल औद्योगिक शहर ही नहीं, इसको धर्म नगरी के रूप में भी जाना जाता है। कानपुर के कुछ मंदिर दो हजार साल पुराने तक हैं। इन्हीं मंदिरों में एक मंदिर है माता बारादेवी मंदिर। नवरात्र के पावन अवसर पर इस मंदिर में भक्तों की भीड़ देखते ही बनती है। ऐसा माना जाता है कि माता के इस मंदिर से कोई खाली हांथ नहीं लौटता। मां सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

मंदिर को बारा देवी मंदिर कहा जाने का कारण

मंदिर के अंदर कुछ इस तरह लगती हैं भक्तों की कतारें
कानपुर के मंदिरों में बारा देवी माता का मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। कहा जाता है कि घर में पिता से अनबन के चलते 12 बहनें अपने घर से यहां भाग आईं और इसी स्थान पर मूर्ति बनकर स्थापित हो गईं। ये 12 बहनें आगे चलकर बारा देवी के नाम से जानी जाने लगीं। मंदिर के प्रति कानपुर के लोगों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज कानपुर के कई स्थानों का नाम बारा देवी के नाम पर ही रखा गया है। इनमें बर्रा 01 से लेकर बर्रा 09 तक, बिन्गवा, बारासिरोही आदि स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें