फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लखनऊ लाठीचार्ज पर बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 20 May 2026 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने लखनऊ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और चैंबर तोड़ने की कार्रवाई की निंदा की है। इसे लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर सीधा आघात बताते हुए कार्रवाई की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कपिल सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं के चैंबर उनकी मूलभूत आवश्यकता हैं। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के चैंबर तोड़ना गलत है। शांतिपूर्ण विरोध पर लाठीचार्ज न्याय और कानून पर हमला है। पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्रवाई को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया।
कहा कि प्रदेश के कई जिलों में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था नहीं है। भेजे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने लखनऊ लाठीचार्ज के जिम्मेदारों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर कर कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही चैंबर तोड़े गए अधिवक्ताओं को प्राथमिकता पर स्थायी चैंबर देने, स्थायी चैंबर बनने तक वैकल्पिक बैठने की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चंद्र सिंह गौर, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव महामंत्री नरेंद्र सिंह सेंगर, संयुक्त मंत्री जयगोपाल राजपूत, प्रमोद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह चौहान, रोहित शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें