कई जिलों में होनीं थी सप्लाई
पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम दिवाकर यादव बताया। वह ग्राम लोदीपुर थाना लालगंज रायबरेली रहने वाला है। वह इन दवाओं की रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, फतेहपुर सहित कई जिलों में पहुंचाता है। वाहन चालक के पास बरामद दवाओं के दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
ड्रग इंस्पेक्टर ने सैंपल भर जांच के लिए भेजे
इस पूरे मामले की सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दी गई। सूचना पर पहुंची औषधि निरीक्षक टीम ने दवा का सैंपल भरा है। यह भी बताया जाता है कि इसको नशीले पदार्थ के रूप में भी प्रयोग में लाया जाता है। फिलहाल पुलिस ने अब मामले में कार्रवाई शुरू की है।