फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैंक चाह कर भी नहीं कर पाएंगे गोलमाल

Thu, 15 Dec 2016 11:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बैंकों में चल रहे गोलमाल को रोकने के लिए सख्ताई बरती जा रही है। बैंक अब सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज नहीं छिपा पाएंगे। हाल की घटनाओंं ने जांच एंजेसियों को सतर्क कर दिया है। 
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें हर महीने पुलिस द्वारा की गई बैंकों की जांच में बैंक और पुलिस के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अलार्म के काम करने का प्रमाणपत्र देते हैं। नोटबंदी के बाद बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी सुरक्षित रखने के निर्देशों के बीच पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

कानपुर शहर में मौजूद 770 बैंकों की शाखाओं के सुरक्षा की जांच पुलिस नियमित रूप से करती है। जिसमें सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की जांच होती है। दोनों के भलीभांति कार्य करने की रिपोर्ट संबंधित थाना और बैंक अधिकारी देते है। जिसकी एंट्री थाने के रजिस्टर में नियमित रूप से होती है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में बैंक चाह कर भी गोलमाल नहीं कर पाएंगे। जिस बैंक के सीसीटीवी के ठीक से कार्य करने की पुलिस रिपोर्ट लगी होगी अब उन बैंकों के अधिकारी सीसीटीवी कैमरा खराब होने का बहाना नहीं पाएंगे।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया पुलिस नियमित रूप से बैंकों के सीसीटीवी और अलार्म चेक करती है। बैंक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि वे इन्हें सुचारु रूप से कार्य करने की स्थिति में रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें